प्रखंड में बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में उषा रानी, कॉमर्स में शिवानी व कला में कविता बनी प्रखंड टॉपर

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :06 May 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड में बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में उषा रानी, कॉमर्स में शिवानी व कला में कविता बनी प्रखंड टॉपर

प्रखंड में बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में उषा रानी, कॉमर्स में शिवानी व कला में कविता बनी प्रखंड टॉपर

विज्ञापन

चंदवा़ जैक द्वारा बुधवार को इंटरमीडिएट के विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय का परीक्षाफल जारी किया गया. परिणाम आने के बाद से विद्यार्थियों में खुशी देखी जा रही है. चंदवा में विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. तीनों संकाय की प्रखंड टॉपर इस बार लड़कियां रही है. परिणाम में प्लस टू हाई स्कूल चंदवा, परियोजना प्लस टू हाई स्कूल सासंग व जस्टिस एलपीएन शाहदेव प्लस टू उच्च विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इंटर विज्ञान में प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवा की छात्रा उषा रानी यादव पिता सुरेंद्र यादव ने 444 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. इसी विद्यालय की छात्रा आफिया परवीन पिता असलम अंसारी व परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय सांसग का छात्र विशाल अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल संयुक्त रूप से 421 अंक लाकर प्रखंड में दूसरे स्थान पर रहे. प्लस टू हाई स्कूल के छात्र सौरभ कुमार पिता धीरज मोहन प्रसाद 414 अंक लाकर प्रखंड में थर्ड टॉपर बने. कॉमर्स संकाय में इस बार प्लस टू हाई स्कूल चंदवा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा. प्रखंड के टॉप तीन इसी स्कूल के हैं. विद्यालय की शिवानी उरांव पिता मनोहर उरांव 378 अंक लाकर प्रखंड टॉपर, प्रमिला कुमारी पिता फुलेश्वर गंझू 369 अंक लाकर सेकेंड टॉपर व विकास कुमार पिता गंगा जायसवाल ने 367 अंक लाकर थर्ड टॉपर बने. वहीं कला संकाय में जस्टिस एलपीएन शाहदेव प्लस टू उच्च विद्यालय रोल की छात्रा कविता कुमारी पिता लालू उरांव 414 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी है. प्लस टू हाई स्कूल चंदवा की छात्रा रौशनी कुमारी भारती पिता संजीत भारती 412 अंक के साथ दूसरे व गौरव कुमार पिता भोला राम 407 अंक प्राप्त कर प्रखंड में तीसरे स्थान पर रहे हैं. पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यायल की छात्रा प्रीति कुमारी 404 अंकों से साथ चौथे स्थान पर रही. प्रीति अपने विद्यालय की टॉपर रही है. सभी टॉपर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अभिभावक के आशीर्वाद व गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है. विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार, परियोजना प्लस टू हाई स्कूल सांसग के प्राचार्य पंकज यादव व जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत शाहदेव ने हर्ष व्यक्त किया है और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola