राज्य की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल : नवीन जायसवाल

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :06 May 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल : नवीन जायसवाल

राज्य की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल : नवीन जायसवाल

विज्ञापन

लातेहार ़ राज्य की हेमंत सरकार की नीतियों और जिले में व्याप्त भीषण बिजली-पानी संकट के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता : नवीन जायसवाल : मौके पर मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. इस भीषण गर्मी में जनता पानी के लिए तरस रही है और बिजली की स्थिति नारकीय हो चुकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में अविलंब सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी. प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह और जिप अध्यक्ष पूनम सिंह ने भी सरकार की नाकामियों पर कड़ा प्रहार किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा व अमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सात सूत्री मांग पत्र सौंपा : प्रदर्शन के समापन पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसमें निर्बाध बिजली आपूर्ति, खराब चापानलों की मरम्मत और नल-जल योजना को जल्द पूर्ण करने की मुख्य मांगें शामिल हैं. कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति : कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, राकेश दुबे, रेणु देवी, अनिल सिंह, रामदेव सिंह, आशा लकड़ा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. अंत में जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाये और व्यवस्था सुधारने की मांग की. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, रेणु देवी, अनिल सिंह, रामदेव सिंह, आशा लकड़ा, ध्रुव कुमार पांडेय, विष्णु देव गुप्ता, मनोज प्रसाद, पिंटू रजक, राजकुमार सिंह, मनदीप कुमार, प्रशांत सिंह, अमित जायसवाल, सुनेश्वर सिंह, गजेंद्र हिमांशु, विनय कुमार वर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, शिवमंगल सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, संजय जायसवाल, कन्हाई पासवान, सुकन्या देवी, अर्पणा सिंह, रानी देवी, विकास तिवारी, रघुवीर यादव, विवेक गुप्ता, मिलन शुक्ला, अमितेश तिवारी, भागवत सिंह, दीपक पासवान, दीपक निषाद व मंटू केसरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola