जनगणना-2027 की तैयारी तेज, लातेहार में क्षेत्रीय कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण; DC ने दिये जरूरी निर्देश
उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार में जनगणना 2027 की हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए क्षेत्रीय कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त ने सटीक डेटा संकलन के निर्देश दिए।
लातेहार: भारत की जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का मुख्य आधार है. इसके सफल और सटीक क्रियान्वयन में क्षेत्रीय कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी से प्रशिक्षण के दौरान बताये जा रहे प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझने तथा कार्य करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंकड़ों का संकलन एवं सत्यापन पूरी सावधानी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाना आवश्यक है, ताकि तैयार होने वाली हस्तपुस्तिका पूरी तरह विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित हो.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लातेहार, चंदवा और नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र के क्षेत्रीय कर्मी शामिल हुए. इनमें मुख्य रूप से जनसेवक, राजस्व उप निरीक्षक, पंचायत सचिव के अलावा समीर कुल्लू, डॉ चंदन, ओमेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार तिवारी सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









