लातेहार में जल जीवन मिशन की समीक्षा, बरवाडीह-नेतरहाट की जलापूर्ति योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

लातेहार डीसी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में बरवाडीह और नेतरहाट जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा करने और स्कूलों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

लातेहार: DC संदीप कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-टू के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. इसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने बरवाडीह और नेतरहाट में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

साथ ही जिले के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों का सर्वे कराने का भी निर्देश दिया, ताकि वहां पेयजल की उपलब्धता और उसकी कार्यशीलता की वास्तविक स्थिति का पता चल सके. जिन संस्थानों में पेयजल की सुविधा नहीं है या जो कार्यशील नहीं हैं, वहां तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.

बैठक में हर घर नल से जल के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से हासिल करने, निर्माणाधीन योजनाओं को पूरा करने, पूर्ण हो चुकी योजनाओं के सुचारू संचालन व रख-रखाव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति पर विशेष जोर दिया गया.

बैठक में कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, सविता कुमारी, नेहा निश्चल, डीइओ गौतम कुमार साहू समेत कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola