बेतला के चौक-चौराहों पर फहराया गया तिरंगा

बेतला में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया.
बेतला. बेतला में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया. बेतला पंचायत के कुटमू चौक पर राजा मेदिनी राय की प्रतिमा स्थल पर विधायक रामचंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया. विधायक ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के प्रति सच्चा सम्मान समर्पित करता है. इधर, बेतला नेशनल पार्क के डायरेक्टर लॉज में पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशुतोष, पलामू किला परिसर में डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना, रेंजर कार्यालय में रेंजर शंकर पासवान, बेतला पंचायत सचिवालय में मुखिया मंजू देवी, पोखरी पंचायत में मुखिया नीतू देवी, केचकी में मुखिया बुद्धेश्वर सिंह, मंगरा पंचायत में मुखिया विपिन बिहारी सिंह ने झंडोतोलन किया. सरईडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो ने झंडोतोलन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










