प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ना : कमांडेंट
Published by :Akarsh Aniket
Published at :02 Jan 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ना : कमांडेंट
विज्ञापन
दस दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापान
वरीय संवाददाता, लातेहार
जिले के बारेसाढ़ गांव में शुक्रवार को एसएसबी 32 बटालियन के तत्वावधान में दस दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया. इसके बाद ग्रामीणों के बीच उनकी जरूरत के अनुसार सोलर लाइट समेत अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष नक्सल व उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सामाजिक व शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम के तहत व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम, मानव संसाधन विकास कार्यक्रम, मानव एवं पशु चिकित्सा समेत आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाता है. मौके पर बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकताओ के अनुसार उन्हें सामग्री दी जाती है. इसके अलावा ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण भी दिया जाता है. उन्हाेंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धि योजना तथा पौधारोपण अभियान के माध्यम से लोगो को जागरूक करने की बात कही. दस दिवसीय कृषि प्रशिक्षण के तहत ग्रामीणों को आधुनिक खेती करने के बारे में जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में ग्रामीणों को मिट्टी परीक्षण एवं भूमि की उर्वरता बढ़ाने के उपाय, उन्नत एवं प्रमाणित बीजो का चयन, फसल चक्र एवं बहुफसली खेती, जैविक खेती एंव प्राकृतिक कृषि पद्धतियां, उर्वरक एवं कीटनाशक प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीक एंव कृषि उपकरणों के प्रयाेग के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. मौके पर गुमला जिला के कृषि वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार, मायापुर पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




