स्कॉर्पियो पलटने से एक ही परिवार के तीन घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
स्कॉर्पियो पलटने से एक ही परिवार के तीन घायल

बालूमाथ-टंडवा मुख्य पथ पर जर्री गांव के समीप बुधवार की देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ-टंडवा मुख्य पथ पर जर्री गांव के समीप बुधवार की देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बारियातू के बजरमरी निवासी सहदेव उरांव, रवींद्र उरांव व सोमो देवी किसी कार्यक्रम में शामिल होने चंदवा गये थे. वापस लौटने के दौरान जर्री गांव के समीप उक्त एसयूवी पलट गयी, जिससे सभी घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola