प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

अंबाटोली से रविवार को पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
महुआडांड़. थाना क्षेत्र के अंबाटोली से रविवार को पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंबाटोली में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए अनवारूल अंसारी, रोशन खाखा व मो जिलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
गारू. मेदनीनगर-महुआडांड़ मुख्य पथ में थाना के समीप रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड और डिक्की की जांच की गयी. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चलाया जा रहा है. वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में एएसआइ सुनील राम, एसएटीएफ 208 के जवान योगेंद्र सिंह, अजय गोद, संजीत कुमार सिंह व संजय उरांव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




