कुर्मी-आदिवासी को लेकर मंच से बयानबाजी करने का होगा जमकर विरोध : सरना समिति

Updated:
विज्ञापन
कुर्मी-आदिवासी को लेकर मंच से बयानबाजी करने का होगा जमकर विरोध : सरना समिति

कुर्मी-आदिवासी को लेकर मंच से बयानबाजी करने का होगा जमकर विरोध : सरना समिति

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के बनियो गांव में आदिवासी समाज के पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव की अध्यक्षता में समाज के लोगों की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से 15 अक्तूबर को आरा-चमातू गांव में आयोजित विधायक जयराम महतो के कार्यक्रम का आदिवासी समाज द्वारा विरोध जताने को लेकर चर्चा की गयी. पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव ने कहा कि हम लोग कार्यक्रम के बाधक नहीं हैं. पर पिछले दिनों विधायक जयराम महतो ने कुर्मी व आदिवासी को लेकर कई विवादास्पद बयान दिया है. स्पष्ट कहा कि अगर मंच से कुर्मी को आदिवासी समाज बताने या बनाने संबंधी भाषणबाजी की गयी तो हमलोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे. सरना समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव ने कहा कि 15 को जयराम महतो का आरा-चमातु में कार्यक्रम है. इसमें कुर्मी-आदिवासी को लेकर बयानबाजी की गयी तो इसका विरोध किया जायेगा. किसी भी सूरत पर कुर्मी को आदिवासी का दर्जा नहीं देने देंगे. सरना समिति के सचिव शंकर उरांव ने कहा कि जयराम महतो ने कुर्मी को आदिवासी का दर्जा मांगकर पूरे राज्य में आग लगाने का काम किया है. वे नकली टाइगर बनने का काम कर रहे हैं. वे सिर्फ कोलियरी क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने का काम करते आ रहे हैं, हम आदिवासी इसे सफल नहीं होने देंगे. आदिवासी समाज को वे छेड़ेंगे तो हम भी उसे नहीं छोड़ेंगे. उपस्थित लोगों ने आदिवासी एकता जिंदाबाद, कुर्मी को आदिवासी कहना बंद करो, जयराम महतो मुर्दाबाद, तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी समेत अन्य नारे बुलंद किये. मौके पर काफी संख्या मेें लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola