घर के बाहर बंधे तीन बैल की चोरी, 75 हजार रुपये का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
घर के बाहर बंधे तीन बैल की चोरी, 75 हजार रुपये का नुकसान

घर के बाहर बंधे तीन बैल की चोरी, 75 हजार रुपये का नुकसान

विज्ञापन

बारियातू.थाना क्षेत्र में पशु चोर गिरोह की सक्रियता से किसान हलकान हैं. मंगलवार की रात चोरों ने टोंटी-हेसला गांव निवासी बिंदेश्वर साव और रहैया गांव निवासी बालेश्वर लोहरा तथा ननकु गंझू के घर के बाहर बंधे एक-एक बैल की चोरी कर ली. भुक्तभोगियों ने बताया कि वे रोज की तरह शाम को मवेशियों को घर के बाहर बांधकर सोये थे, लेकिन सुबह बैल गायब मिले. इस घटना से तीनों किसानों को करीब 75 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संगठित पशु चोर गिरोह सक्रिय है, जो लगातार ग्रामीण इलाकों को निशाना बना रहा है. घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बेतला़ बेतला नेशनल पार्क सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में पहली जनवरी को अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. विभिन्न सड़कों पर न केवल जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गयी है बल्कि जगह-जगह पर पुलिस बल को तैनात करने का निर्णय लिया गया है. वहीं, सड़क सुरक्षा को देखते हुए वाहन जांच अभियान भी चलाया जायेगा. थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि केचकी संगम, पलामू किला, पहाड़ी मंदिर सहित सभी पर्यटन स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. किसी भी तरह के हुड़दंग करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर विशेष नजर रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola