तेतरियाखांड़ कोलियरी में गतिरोध जारी, तीन दिनों से खड़े हैं कोयला लोड हाइवा

Updated:
विज्ञापन
तेतरियाखांड़ कोलियरी में गतिरोध जारी, तीन दिनों से खड़े हैं कोयला लोड हाइवा

तेतरियाखांड़ कोलियरी में गतिरोध जारी, तीन दिनों से खड़े हैं कोयला लोड हाइवा

विज्ञापन

बालूमाथ. तेतरियाखांड़ कोल परियोजना में कोयला उठाव को लेकर पिछले तीन दिनों से गतिरोध जारी है. पीएनएमएल कंपनी द्वारा लोड किये गये हाइवा बैरियर पर ही खड़े हैं. दरअसल, कंपनी हाइवा के जरिये बालूमाथ साइडिंग तक कोयला पहुंचाना चाहती है, जिसका स्थानीय ट्रक मालिक पुरजोर विरोध कर रहे हैं. ट्रक ओनरों का कहना है कि पिछले 32 वर्षों से यहां केवल ट्रकों से ही ढुलाई होती आयी है. विस्थापितों और रैयतों के जीविकोपार्जन का यही एकमात्र साधन है. यदि हाइवा से उठाव हुआ, तो उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी. इधर, कंपनी प्रतिनिधि सुरेश उरांव ने बताया कि कोलियरी में 12.50 लाख टन कोयला जमा है, जिसमें आग लगने से जहरीला धुआं निकल रहा है. इससे ग्रामीणों को प्रदूषण झेलना पड़ रहा है और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. ट्रक मालिकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. फिलहाल, कोयला उठाव पूरी तरह ठप है. अज्ञात हाइवा के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

बालूमाथ़ बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर अज्ञात हाइवा के धक्के से बाइक सवार दो युवक गुरुवार को घायल हो गये. घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के लवागड़ा मोड़ के समीप की है. जानकारी के अनुसार संतोष उरांव पिता बुधु उरांव (ग्राम नगर, चंदवा) तथा राजेश उरांव पिता बिरूआ उरांव (ग्राम इचाक, हेरहंज) एक बाइक पर सवार होकर बरहमोरिया से नगर गांव लौट रहे थे. तभी अचानक उक्त स्थान पर एक अज्ञात हाइवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. उपचार के बाद संतोष उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola