ललमटिया डैम के कुएं से मिला युवक का शव

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ललमटिया डैम के कुएं से मिला युवक का शव

सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत के ललमटिया डैम स्थित एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया. उसकी शिनाख्त चंदनडीह निवासी पवन कुमार सिंह (पिता-शंभु सिंह) के रूप में हुई.

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत के ललमटिया डैम स्थित एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया. उसकी शिनाख्त चंदनडीह निवासी पवन कुमार सिंह (पिता-शंभु सिंह) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग गाय चराने गये थे, इसी दौरान उनकी नजर कुएं में शव पर पड़ी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. मृतक के पिता के अनुसार 14 मार्च की शाम पवन अपने दोस्त के साथ मनिका जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम होने के बाद वह घर नहीं लौटा. दोस्तों ने बताया कि पॉलिटेक्निक की तरफ पवन के साथ वे लोग गये. तकरीबन 6.30 बजे कॉल किया तो, पवन ने कहा कि तुरंत आ रहे हैं, लेकिन बाद में स्वीच ऑफ हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला. अगले माह ही युवक की शादी थी. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola