संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है

Updated:
विज्ञापन
संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है

संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है

विज्ञापन

बेतला़ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर मनिका विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन अभियान की शुरुआत की गयी. बरवाडीह प्रखंड के बेतला, पोखरी और केचकी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव को नियुक्ति पत्र, पार्टी पट्टा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया. यह कार्यक्रम संगठन सृजन मंथन अभियान के तहत पर्यवेक्षक विश्वनाथ पासवान की उपस्थिति में हुआ. अध्यक्षता बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता और संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम समेत कई नेता मौजूद थे. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है. पंचायत में कमेटी गठन का मकसद हर पंचायत में संगठन की पकड़ मजबूत कर राहुल गांधी के हाथों को मजबूती देना है. रविंद्र राम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता से जुड़ी रही है और अपनी सांगठनिक शक्ति को भी उसी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास कर रही है. प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता ने इसे जनआंदोलन की शुरुआत बताते हुए कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी करेगी. नसीम अंसारी ने कांग्रेस को गरीबों की पार्टी बताते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही और जल्द ही महिला मोर्चा व युवा कमेटी के गठन की घोषणा की. मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,सईद अंसारी, हेसामुल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेमसिंह पिंटू, प्रवक्ता प्रेम कुमार अधूरा, जयप्रकाश रजक, तस्लीम अंसारी, मनोज मांझी, भगवान प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. बेतला में संजय सिंह बने अध्यक्ष : बेतला पंचायत में पूर्व मुखिया संजय सिंह अध्यक्ष बने. शाहिद अंसारी व गुंजन राम उपाध्यक्ष और रुखसाना बीवी, राजेंद्र परेहिया, बबन सिंह, अजमल अंसारी, गोपाल मिस्त्री, रणविजय सिंह, जुलेखा बीवी, सकलदीप यादव व चंदन सिंह महासचिव बने. पोखरी में फिरोज अंसारी बने अध्यक्ष : पोखरी पंचायत में फिरोज अंसारी अध्यक्ष चुने गये. उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मुखिया एलिस एक्का व सिकंदर अंसारी और महासचिव पद पर अजमतउल्लाह अंसारी, तारीक एजाज, मंसूर आलम, युसूफ अंसारी, अख्तर अंसारी, कुर्बान अंसारी, सैमूल हजम, हैदर अंसारी व प्रतिमा देवी चुने गये. संजय सिंह को बनाया गया केचकी का अध्यक्ष : केचकी पंचायत में संजय सिंह अध्यक्ष, नीलम देवी व कुलदीप राम उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर बुधेश्वर सिंह, पिंटू कुमार, अब्दुल रशीद, सोमारू यादव, अजय यादव, राजेंद्र भुंइया, बसंत सिंह, विकास सिंह, जगनारायण सिंह व संगीता देवी को जिम्मेदारी मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola