सीएम ऑफ एक्सीलेंस बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय पहुंची छात्राएं | Prabhat Khabar Network

समाहरणालय पहुंची छात्राएं | Prabhat Khabar Network

लातेहार के सीएम ऑफ एक्सीलेंस स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

लातेहारः जिला मुख्यालय स्थित सीएम ऑफ एक्सीलेंस बालिका विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. आठवीं, नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राएं समाहरणालय पहुंचीं और उपायुक्त संदीप कुमार को आवेदन सौंपकर विद्यालय की प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना एवं शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी पर दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और शैक्षणिक अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.

छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से पढ़ाई का माहौल खराब है. नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो रही है, जबकि परीक्षा नजदीक होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कौशल विकास विषय की पुस्तक उपलब्ध कराए बिना ही परीक्षा ले ली गई. कई छात्राओं को समय पर कॉपी और किताबें भी नहीं मिलीं.

छात्राओं ने बताया कि शिकायत करने पर समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें डांटा-फटकारा जाता है और स्कूल से निकाल देने तथा चप्पल से मारने तक की धमकी दी जाती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है. कई बार खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की गई, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. छात्राओं का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विद्यालय प्रबंधन का रवैया नहीं बदला और प्रताड़ना का सिलसिला जारी है.

करीना कुमारी, अंजली कुमारी, विद्या कुमारी, गोरी कुमारी, मीरा कुमारी और पिहू कुमारी समेत अन्य छात्राओं ने बताया कि यह समस्या काफी समय से चली आ रही है. छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि आईडी कार्ड बनाने के नाम पर 100 रुपये और रांची भ्रमण के नाम पर 250 रुपये सभी छात्रों से लिए गए.

छात्राओं ने बताया कि जब वे अपनी शिकायत लेकर उपायुक्त से मिलने समाहरणालय जा रही थीं, तब रास्ते में शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी ने उनका आवेदन पत्र छीन लिया. इसके बावजूद छात्राओं ने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से उपायुक्त से मिलकर अपनी पूरी बात रखी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola