लातेहार: पांच सूत्री मांगो के समर्थन मे जलसहियायों ने दिया धरना, कहा- 'हमारे साथ सौतेला व्यवहार...'
धरना मे बैठी जल सहिया | Prabhat Khabar Network
झारखंड के लातेहार में जल सहियाओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
लातेहार: झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ जिला इकाइ के तत्वावधान मे गुरूवार को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीला देवी ने की. मौके पर संघ के प्रदेश महासंरक्षक एतवारी महतो ने कहा कि राज्य सरकार मईया सम्मान योजना देकर नारी शक्ति को मजबूत कर रही है.
लेकिन इस महत्वकांक्षी योजना से जल सहिया को अलग रखा गया है जो महिलाओं के सम्मान के साथ सौतेला व्यवहार है. अध्यक्षता कर रही शीला देवी ने कहा कि जल सहिया को स्थानीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाएं, ताकि हमलोगो का भविष्य सुरक्षित हो सके. उन्होंने कहा कि पुरानी लंबित मानदेय का भुगतान किया जाएं जिससे हमारी आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके.
जिला उपाध्यक्ष मेरी स्तेला एक्का ने कहा कि महंगाई के अनुरूप जल सहिया को न्यूनतम लागू करने की जरूरत है. उन्होने कहा कि जल सहिया की आयुष्मान एवं बीमा से जोड़ते हुए मृत्यु के बाद अनुकंपा पर आश्रात को जल सहिया नियुक्त करने की जरूरत है.
शहरी क्षेत्र मे पड़ने वाले जल सहिया से शहरी क्षेत्र मे ही कार्य लेने की जरूरत है तथा जल सहिया को स्थायी और नियोजन नीति के तहत समायोजित किया जाएं तथा जिले मे चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीएसटी हटाने की जरूरत है.
धरना प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री मांग पत्र संघ का प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित उपायुक्त को सौंपा है. मौके पर सवित्रि देवी, अर्चना देवी, सुजनती देवी, शशी रानी, नेहा सिंह, ललिता देवी, सोहगनिया देवी, सविता देवी, मीना देवी, नूनम नीरू गिद्ध, रेशमा प्रवीण, बबिता देवी, धनेश्वरी देवी समेत कई जल सहिया उपस्थित थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए