Chandwa: प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, गांव-गांव समिति बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की चंदवा में हुई बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई. इस दौरान गांव-गांव समिति बनाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया. इससे समाज में एकजुटता बढ़ेगी.

विज्ञापन

चंदवा. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की लातेहार जिला इकाई की बैठक चंदवा स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने की. इसमें महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति, प्रदेश महामंत्री सह माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य ईश्वर चंद्र प्रजापति और प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रभारी शंभू प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक में जिला समिति के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सभी प्रखंड और अंचलों में सदस्यता अभियान शुरू करने पर सहमति बनी.

विज्ञापन

गांव-गांव समिति बनाने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि समाज से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए जिले के सभी गांवों में समिति का गठन जरूरी है. इससे प्रजापति कुम्हार समाज के लोगों के बीच एकजुटता मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में जिला समिति का पुनर्गठन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बेतला नेशनल पार्क में नए सफारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, पुराने वाहनों को कराना होगा रिन्यूअल, PTR ने जारी की गाइडलाइन

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

बैठक में समाज के भीतर फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का भी संकल्प लिया गया. मौके पर चंदवा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, बालूमाथ अध्यक्ष आदित्य प्रजापति के अलावा हरिवंश प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, बसंत प्रजापति, केदार प्रजापति, रमेश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, पंचम प्रजापति, शंकर प्रजापति, लाल गोविंद प्रजापति और धर्मेंद्र प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola