SSB 32 बटालियन में 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला प्रमाण पत्र और लर्निंग लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में SSB के 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का समापन हुआ. युवाओं को प्रमाण पत्र व लर्निंग लाइसेंस मिले, जिससे उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. SSB ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम चलाकर सामाजिक उत्थान कर रही है.

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी 32 बटालियन शिविर में सोमवार को 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. समापन के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ लर्निंग लाइसेंस भी प्रदान किया गया. मौके पर कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि एसएसबी नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए लगातार नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसके तहत रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, कौशल विकास, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार, महिला सशक्तीकरण और बौद्धिक विकास से जुड़े कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इसके अलावा मानव और पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित किये जाते हैं.

विज्ञापन

प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

कमांडेंट ने कहा कि मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा स्वरोजगार कर सकते हैं. साथ ही सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में रोजगार के अवसर भी तलाश सकते हैं. युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसएसबी की ओर से लगातार युवक-युवतियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे से समाज में कई तरह की बुराइयां फैलती हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Chandwa: प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, गांव-गांव समिति बनाने पर जोर

सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पर जोर

उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धि योजना और पौधारोपण अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीणों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान, स्वरोजगार तथा कौशल विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किये जाते रहेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत में एसएसबी अधिकारियों ने मुखिया रामदयाल उरांव, वार्ड पार्षद पप्पू सरदार और विमला देवी का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन उप कमांडेंट हिमांशु राठौर ने किया. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी विनय ओझा और राहुल त्यागी समेत कई प्रशिक्षणार्थी व एसएसबी के जवान मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: दो बार टेंडर, कई बार आश्वासन, फिर भी नहीं बना कुड़ील नदी पर पुल; बरसात में टापू बन जाते हैं लातेहार के 6 गांव, 2500 लोग परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola