मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच मुर्गी चूजों का वितरण

Updated:
विज्ञापन
सात लाभुक के बीच तीन हजार मुर्गी चुजा वितरित

बारियातू में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सात लाभुकों को तीन हजार मुर्गी के चूजे, दाना और दवा वितरित किए गए.

विज्ञापन

बारियातू (लातेहार): मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत स्थानीय पशु चिकित्सालय की पहल पर गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे और कर्मी बिनोद बैठा की मौजूदगी में मुर्गी चूजों का वितरण किया गया.

योजना के तहत सात लाभुकों के बीच तीन हजार ब्रॉयलर मुर्गी चूजों का वितरण किया गया. विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति ने कहा कि सरकार गरीब और मजदूर परिवारों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन कर रही है.

पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर सात लाभुकों के बीच तीन हजार ब्रॉयलर मुर्गी चूजा, दाना और दवा का वितरण किया गया है. लाभुकों को मुर्गी पालन, रखरखाव और अन्य आवश्यक जानकारियां भी दी गईं. मौके पर लाभुकों समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola