ePaper

15 पंचायतों में एक से 30 नवंबर तक विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

Updated at : 01 Nov 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
15 पंचायतों में एक से 30 नवंबर तक विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

15 पंचायतों में एक से 30 नवंबर तक विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड के 15 पंचायतों में एक से 30 नवंबर तक विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए सीओ लवकेश सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को राजस्व सेवाएं उनके पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराना है. ताकि उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. शिविर में नामांतरण, दाखिल-खारिज, सीमांकन, नापी, भूमि विवाद, ऑनलाइन आवेदन व परिसंपादन समेत राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा तत्काल किया जायेगा. सीओ ने बताया कि प्रत्येक शिविर में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे. श्री सिंह ने बताया कि विशेष राजस्व शिविर 04 नवंबर को पंचायत भवन पोखरीकला, 07 नवंबर को पंचायत भवन मंगरा, 11 नवंबर को अंचल कार्यालय बरवाडीह, 14 नवंबर को पंचायत भवन मोरवाईकला, 18 नवंबर को पंचायत भवन छिपादोहर, 21 नवंबर को पंचायत भवन केड, 25 को पंचायत भवन लात व हरातू व 28 नवंबर को पंचायत भवन चुंगरु में आयोजित किया गया है. उन्होंने सभी ग्रामीणों से निर्धारित तिथि को अपने पंचायत में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola