चेक बाउंस के मामले में छह माह का कारावास व जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 9:12 PM
जुर्माना की रकम जमा नहीं करने पर एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी है.
लातेहार. अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार की अदालत ने बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुसूमठूठा मुहल्ला निवासी विकास कुमार सोनी को चेक बाउंस के एक मामले में छह माह के कारावास व 1,90,349 रुपया जुर्माना भुगतान करने का आदेश पारित किया है. जुर्माना की रकम जमा नहीं करने पर एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी है. जानकारी के अनुसार बरवाडीह बाजार निवासी बलराम कुमार गुप्ता ने विकास कुमार सोनी के खिलाफ वर्ष 2023 में न्यायालय में एक परिवाद संख्या 209-23 दायर किया था. जिसमें कहा गया था कि विकास कुमार सोनी ने बलराम कुमार गुप्ता से 1़ 70 लाख रुपया दो माह के लिए उधार लिया था. दो माह के बाद विकास कुमार सोनी ने उधार लिये गये रुपये बाबत एक चेक बलराम कुमार गुप्ता को दिया था, जिसका भुगतान नही हो पाया था. बैंक ने श्री सोनी के खाता में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण श्री गुप्ता को एक प्रमाण पत्र देते हुए चेक वापस कर दिया था. इसी मामले को लेकर श्री गुप्ता ने न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया था. अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद विकास कुमार सोनी को दोषी पाते हुए उक्त सजा का आदेश पारित किया है. बलराम गुप्ता की ओर से अधिवक्ता विक्रांत कुमार सिंह ने पैरवी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










