ePaper

सिंगरौली से हजारीबाग जा रही कार लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

Updated at : 29 Apr 2024 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
latehar car accident

लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त कार. फोटो : प्रभात खबर

सिंगरौली से हजारीबाग जा रही एक कार लातेहार जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक चतरा और दूसरा हजारीबाग का रहने वाला है.

विज्ञापन

सिंगरौली से हजारीबाग जा रही कार लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना सोमवार (29 अप्रैल) को सुबह में हुई. मृतकों की पहचान रितिक कुमार और लवनाथ सिंह के रूप में हुई है.

लातेहार के मेराल गांव में सुबह-सुबह हुई दुर्घटना

बताया गया है कि सोमवार सुबह लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के मेराल गांव के पास हुई. मृतक रितिक कुमार चतरा जिले का रहने वाला है, जबकि लवनाथ सिंह हजारीबाग जिले के बरकट्ठा का. दोनों मध्यप्रदेश के सिंगरौली से हजारीबाग जा रहे थे.

Also Read : लातेहार में सड़क हादसा, यूपी के सीआरपीएफ जवान की मौत, एक घायल

सिंगरौली कोलियरी में काम करते थे हजारीबाग के लवनाथ सिंह

यह भी बताया गया है कि लवनाथ सिंह मध्यप्रदेश के सिंगरौली कोलियरी में काम करते थे. वह सिंगरौली से ही कार से हजारीबाग जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि सुबह में ड्राइवर की आंख लग गई, जिसकी वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार रितिक और लवनाथ सिंह की मौत हो गई.

पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे लुढ़की कार

ग्रामीणों ने बताया कि कार पहले एक पेड़ से टकराई और उसके बाद सड़क से उतरकर नीचे चली गई. इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

इस रास्ते पर खूब होतीं हैं सड़क दुर्घटनाएं

उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले में जिस रोड पर यह दुर्घटना हुई है, उस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं. यहां सड़क जर्जर होने के बावजूद ड्राइवर रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रखते. फलस्वरूप यहां दुर्घटनाएं हो जाया करतीं हैं. पिछले दिनों पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, तो कुछ दिनों तक दुर्घटनाओं में कमी आई थी, लेकिन जैसे ही अभियान बंद हुआ, ऐसी घटनाएं बढ़ गईं हैं.

Also Read : झारखंड के लातेहार में बड़ा हादसा, बाइक सवार चार युवकों की मौत

Also Read : झारखंड के लातेहार में सड़क हादसा, गढ़वा के 2 युवकों की मौत, 4 लोग घायल, 3 रिम्स रेफर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola