झारखंड के लातेहार में बड़ा हादसा, बाइक सवार चार युवकों की मौत

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Road Accident

लातेहार में बाइक दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गयी है. जबकि दो लोग अब भी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन

लातेहार : झारखंड के लातेहार में मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ था. जिसमें बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गयी. वहीं, दो गंभीर रूप से घायल लोग फिलहाल इलाजरत हैं. घटना हेरहंज थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती घटना में दो ही लोगों की मौत हुई थी. लेकिन बाद में अन्य दो लोगों की भी मौत हो गयी.

Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले लातेहार में नक्सलियों के इरादों पर फिरा पानी, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 8 बम

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंबू गांव में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. चार घायल युवकों को लातेहार के बालूमाथ में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. जिसमें रविंद्र गंझू नामक युवक की मौत देर रात रास्ते में ही हो गयी.

इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के मुताबिक रविंद्र अपने चाचा जितेंद्र गंझू व चाची झुनिया देवी के साथ बाइक पर सवार होकर चंदवा से इलाज कराकर वापस हेरहंज लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. वहीं, दो अन्य मृतक पवन यादव (20 वर्ष) पिता शिवनारायण यादव (ग्राम भैसादोन,बालूमाथ) की मौत बुधवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी.

दो लोगों की मौत कल ही हो गयी थी

बता दें कि इस घटना में मृतक रवींद्र के चाचा जितेंद्र गंझू तथा दूसरे बाइक पर सवार सूरज यादव (18 वर्ष) पिता अमृत यादव (ग्राम हांटाटोंगरी, हेरहंज) की मौत मंगलवार को ही हो गयी थी. कुल चार लोगों की मौत से गांव में त्योहार की खुशी गम में बदल गयी. वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घायल झुनिया देवी पति स्व. जितेंद्र गंझू व राहुल कुमार पिता संतोष यादव अब भी रिम्स में इलाजरत है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola