बरवाडीह के प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में शिव चर्चा सह हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

मेहंदी दिखाती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंबरवाडीह के पहाड़ी मंदिर में महिलाओं ने शिव चर्चा और हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय रहा।

विज्ञापन

लातेहार. बरवाडीह प्रखंड के प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में सावन माह के पावन अवसर पर रेलवे कॉलोनी की महिलाओं द्वारा शिव चर्चा सह हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन किया. करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले शिव चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव के जीवन, महिमा और भक्ति से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

विज्ञापन

भजन से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय

भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया. इसके बाद हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं ने सावन के पवित्र माह की परंपरा और उमंग को उत्साहपूर्वक मनाया. विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: लातेहार से नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ चयन

भक्ति और आपसी प्रेम का संदेश

कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनी के अलावा आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल हुईं. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का महीना आस्था, भक्ति और आपसी प्रेम का संदेश देता है. ऐसे आयोजन महिलाओं को एकजुट करने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं. मौके पर रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक, नीलू कुमारी, रेणु कुमारी, गुंजन कुमारी, सोनम कुमारी, अमृता, रश्मि, नैना कुमारी, सुमन सिंह, आशा देवी, बिनु शर्मा, अंजू देवी, नंदनी कुमारी, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी व कल्पना कुमारी समेत कई महिलाएं उपस्थित थी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola