प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 80 लाभुकों के लिए 1 करोड़ 24 लाख 47 हजार रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त श्री कुमार | Prabhat Khabar Network

लातेहार जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 80 लाभुकों के लिए 1 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की मुआवजा राशि स्वीकृत की है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

लातेहार. जिले में प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में विभिन्न आपदा मामलों में कुल 80 लाभुकों के लिए 1 करोड़ 24 लाख 47 हजार रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आपदा में प्रभावित परिवारों को राहत एवं मुआवजा

उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को समय पर राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपदा से संबंधित मामलों का त्वरित सत्यापन करते हुए पात्र लाभुकों को सरकार के प्रावधानों के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: नगर पंचायत लातेहार में चला ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान, तीन दुकानें सील

उपायुक्त ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्णय के अनुसार अतिवृष्टि से मकान क्षति के 27 लाभुकों के लिए 2 लाख 24 हजार रुपये, पानी में डूबने के 6 लाभुकों के लिए 24 लाख रुपये, सर्पदंश के 6 लाभुकों के लिए 24 लाख रुपये, सड़क दुर्घटना के 13 लाभुकों के लिए 13 लाख रुपये, वज्रपात से प्रभावित 26 लाभुकों के लिए 53 लाख 23 हजार रुपये, चक्रवात से प्रभावित 2 लाभुकों के लिए 8 लाख रुपये स्वीकृत किये गये है. उपायुक्त श्री कुमार ने आम लोगों से अपील किया है कि विशेषकर वर्षा ऋतु में सतर्कता बरतें तथा मौसम एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी विभिन्न आपदाओं के लिए नागरिकों को पूर्व चेतावनी एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola