शनि मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव नौ से
Published by :Akarsh Aniket
Published at :02 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

शनि मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव नौ से
विज्ञापन
लातेहार. शहर के बाजारटांड़ में निर्मित श्री शिव शनिदेव मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव नौ जनवरी से प्रारंभ होगा. दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन नौ जनवरी को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद मंदिर में कलशों की स्थापना, वैदिक पूजन, शनि पाठ एवं संध्या आरती का आयोजन होगा. जबकि अंतिम दिन पूजन व रुद्राभिषेक के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति ने शहर के लोगों से सभी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




