पिकअप वैन के पलटने से सात घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पिकअप वैन के पलटने से सात घायल

पारामातू गांव के समीप गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में ताशा पार्टी के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में तीन को रिम्स रेफर किया गया है.

विज्ञापन

बालूमाथ. पारामातू गांव के समीप गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में ताशा पार्टी के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में तीन को रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार ताशा पार्टी के लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर सिमरिया थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव से प्रतापपुर गांव में बैंड बजाने गये थे. बैंड बजाने के बाद लोग वाहन से भगिया (बालूमाथ) लौट रहे थे. इसी दौरान पारामातू गांव के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में सुनील राम, रंजन कुमार, कुंदन कुमार, अनुज कुमार, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार व संजय राम शामिल हैं. घटना में दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार व संजय राम को गंभीर चोट आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola