ePaper

सभी पंचायत में यादव समाज के पंचायत अध्यक्ष का चयन

Updated at : 21 Sep 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
सभी पंचायत में यादव समाज के पंचायत अध्यक्ष का चयन

सभी पंचायत में यादव समाज के पंचायत अध्यक्ष का चयन

विज्ञापन

हेरहंज ़ प्रखंड में यादव समाज की मजबूती और पंचायत स्तर पर सशक्त संगठन बनाने को लेकर कार्य जारी है. इस कड़ी में प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रविवार को किया गया. सभी पंचायत के लिए पर्यवेक्षक व समाज के वरिष्ठ सदस्य नियुक्त किये गये थे. हेरहंज पंचायत में संजय यादव को पंचायत अध्यक्ष चुना गया. यहां चुनाव का संचालन जिला सदस्य बिशुनदेव यादव व सचिव भोला यादव कर रहे थे. सलैया पंचायत में दिलचंद यादव पंचायत अध्यक्ष चुने गये. चुनाव प्रक्रिया में जिला सदस्य लक्ष्मण यादव व अरविंद यादव की भूमिका रही. चिरू पंचायत में लालू यादव पंचायत अध्यक्ष बने. यहां प्रखंड कमेटी के भूषण यादव व अनिल यादव पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे. सेरनदाग पंचायत में सुबोध यादव पंचायत अध्यक्ष बने. यहां पूरी प्रक्रिया जिला सदस्य बिंदेश्वर यादव व प्रखंड अध्यक्ष राजदेव यादव देख रहे थे. वहीं, तासु पंचायत में कमलेश यादव पंचायत अध्यक्ष बने. यहां प्रखंड कमेटी के राजबली यादव, जितेंद्र यादव और भोला यादव पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे. चयन प्रक्रिया के बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने नये पंचायत अध्यक्ष को बधाई दी. समाज हित में कार्य करने की बात कही. मौके पर समाज के संतोष यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola