ई विद्या-वाहिनी की हाजिरी पर ही सैलरी मिलेगी : उपायुक्त

Updated at : 06 Mar 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
ई विद्या-वाहिनी की हाजिरी पर ही सैलरी मिलेगी : उपायुक्त

जिला समाहरणालय के सभागर में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय के सभागर में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा किया. बैठक में उपायुक्त ने पोशाक एवं छात्रवृति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पोशाक एवं छात्रवृति योजना से छात्रों को समय पर लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ई विद्या-वाहिनी में शिक्षकों का जितना अटेंडेंस होगा, उतनी ही सैलरी दी जायेगी. शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए पदाधिकारियों को स्कूलों में जाकर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार को सभी हाईस्कूल व कस्तूरबा गांधी में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं इंजीनियरिंग, मेडिकल, जेइइ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करते हुए फॉर्म भरो अभियान चलाने का निर्देश दिया है. सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र के स्कूलों का निरंतर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी देने की बात कही. उपायुक्त ने मध्याह्ण भोजन की समीक्षा करते हुए सभी स्कूलों में नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में मध्याह्ण भोजन का संचालन करने का निर्देश दिया है. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, एडीपीओ, एपीओ, बीपीओ व बीइइओ समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola