आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई. बैठक में उग्रवादियों के प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत देय विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, पुनर्वास के लिए तथा परिवारों के सदस्य को आर्थिक सहायता प्रदान करने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी. वहीं संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन व निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने समीक्षा की. बैठक में समिति की ओर से प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करनेवाले नौ उग्रवादियों को पुनर्वास पैकेज प्रदान करने की अनुशंसा की. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे व मंडल कारा अधीक्षक समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola