एसीबी ने राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपया घूस लेते किया गिरफ्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
एसीबी ने राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपया घूस लेते किया गिरफ्तार

पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार को सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लातेहार. पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार को सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. उक्त गिरफ्तारी सदर अंचल कार्यालय से हुई है. एसीबी के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शहर के अंबाकोठी निवासी संतोष कुमार ने 80 डिसमिल जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए राजस्व कर्मचारी को आवेदन दिया था. लेकिन राजस्व कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन करने के नाम पर 12 हजार रुपया बतौर घूस मांगा गया. बाद में 10 हजार रुपया देने पर राजस्व कर्मचारी म्यूटेशन करने को तैयार हो गया. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वादी संतोष कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू कार्यालय को आवेदन दिया. आवेदन की सत्यता के लिए एसीबी की टीम ने लातेहार अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. मामला सत्य पाये जाने पर मंगलवार को संतोष कुमार से 10 हजार रूपया घुस लेते एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी के आवास पर भी छापामारी किया. टीम को आवास से भी कई दस्तावेज मिले है. जिसे अपने साथ ले गई है. एसीबी की टीम गिरफ्तार कर्मचारी को अपने साथ पलामू ले गई. एसीबी पलामू थाना कांंड संख्या 4/25 धारा 7(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एसीबी की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola