चंदवा में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्यालय समेत पूरे प्रखंड में 76वें गणतंत्र के मौके पर ध्वजारोहण हुआ. सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडोतोलन किया गया.
चंदवा. मुख्यालय समेत पूरे प्रखंड में 76वें गणतंत्र के मौके पर ध्वजारोहण हुआ. सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडोतोलन किया गया. मुख्य कार्यक्रम मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में हुआ. यहां बीडीओ चंदन प्रसाद ने झंडोतोलन किया. प्रमुख मनीषा उरांव ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा, आरपीएफ टोरी परिसर में इंस्पेक्टर रंजीत रंजन सहाय, पशुपालन विभाग के कार्यालय में डॉ सरोज केरकेट्टा, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष अमित गुप्ता, पेंशनर समाज भवन में राघो तिवारी, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, झामुमो कार्यालय में अध्यक्ष सुरेश गंझू, नागरिक विकास कार्यालय में रामयश पाठक, इंदिरा गांधी चौक में पंसस नीलम देवी, सरस्वती कोचिंग सेंटर में शशिकांत मिश्रा समेत सभी पंचायत सचिवालयों में मुखिया ने झंडातोलन किया. बैंकों के शाखा व विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों में संस्था के प्रमुख ने झंडोतोलन किया. मुख्य खेल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे पूर्व विद्यालय के बच्चे मार्च पास्ट, झांकी, भाषण, रिकॉर्डिंग नृत्य, संगीत में शामिल हुए. बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आनेवाले विद्यालयों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. जिपस सरोज देवी, प्रमुख मनीषा उरांव, उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ जयशंकर पाठक, पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार,राजकुमार साहू, पंसस अयूब खान ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




