अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मना गणतंत्र दिवस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के हुटाप गांव में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया.
विज्ञापन
चंदवा.
प्रखंड के हुटाप गांव में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सचिव इंद्रजीत भारती ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर नमन किया. कहा कि यह दिन हमारे देश में अलग-अलग जाति, संस्कृति व धर्म को एक करने का अवसर देता है. गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान की महानता की याद दिलाता है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा, बाल-विवाह व अन्य कुरीतियों पर प्रकाश डाला. कॉलेज के शिक्षकों ने देश की एकता और अखंडता बनाये रखने का संकल्प लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










