शव को कंधे पर लेकर आधा किमी की दूर तय कर पहुंचे घर

Updated:
विज्ञापन
शव को कंधे पर लेकर आधा किमी की दूर तय कर पहुंचे घर

शव को कंधे पर लेकर आधा किमी की दूर तय कर पहुंचे घर

विज्ञापन

चंदवा़ कामता पंचायत अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम चटुआग का पहनापानी टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं को महरूम है. सड़क के अभाव में आज भी यहां के लोग परेशान है. सड़क के अभाव में मरीजों व गर्भवती को अस्पताल तक लाने ले जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को यहां के रहनेवाले रौशन मुंडा पिता बोने मुंडा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इलाज के दौरान रिम्स में उसकी सोमवार को मृत्यु हो गयी. सोमवार को एंबुलेंस की मदद से उसका शव चटुआग के परहैया टोला तक पहुंचा. लेकिन सड़क के अभाव में एंबुलेंस पहनापानी टोला तक नहीं जा सका. इसके बाद मजबूरीवश उक्त टोला के लोगों ने शव को कंधे में उठाकर घर तक पहुंचाया. कामता पंचायत के पंसस अयुब खान ने कहा कि पूर्व सांसद सुनील सिंह ने चटुआग गांव को गोद लिया था, बावजूद यहां के टोले का यह हाल है. पिछले दस वर्ष में टोले की सड़क भी नहीं बन पायी. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अजजा बहुल क्षेत्र है. जिला प्रशासन से इस दिशा में सार्थक पहल की मांग की है. पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

महुआडांड़. थाना क्षेत्र के पारही केनाटोली गांव निवासी कुन्नू नगेसिया पिता जोहन नगेसिया को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुरुवार रात कुन्नू नगेसिया ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापामारी कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola