अवैध रूप से पटाखा बेचने के खिलाफ छापेमारी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अवैध रूप से पटाखा बेचने के खिलाफ छापेमारी

होली को देखते हुए जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखा बेचनेवाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

लातेहार. होली को देखते हुए जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखा बेचनेवाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान डीही मुरूप समेत कई गांवों में छापामारी की गयी और कई दुकानों से पटाखा बरामद किये गये. वहीं जिला मुख्यालय में थाना चौक से लेकर मेन रोड होते हुए पानी टंकी मोड़ तक अवैध रूप से पटाखा बेचनेवाले दुकानों की जांच की गयी. इसमें पुलिस प्रशासन ने काफी मात्रा में अवैध रूप से पटाखा बरामद किया है. अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर होली पर्व को देखते हुए अवैध रूप से पटाखा बेचनेवाले दुकानदारों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें शहर की कई दुकानों से काफी मात्रा मे पटाखा बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि होली पर्�� रंगों का पर्व है. ऐसे में किसी प्रकार की घटना नहीं हो, इसे देखते हुए एहतियात बरती जा रही है. आगे भी अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि होली सुरक्षित तरीके से अपने घरों में मिलजुल कर मनायें. छापेमारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, थाना प्रभारी दुलड़ चौडे समेत काफी संख्या मे पुलिस के जवान शामिल थे.

मिठाई दुकानों की हुई जांच: हाेली पर्व को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मिठाइयों की दुकान की जांच की गयी. नगर पंचायत की टीम ने मिठाइयों की जांच की. इसके अलावा कई दुकानों से मिठाई की सैंपल ली. इसे जांच के लिए बाहर भेजा जायेगा. इस दौरान शहर के माही स्वीट्स, पवन होटल, उपहार स्वीट्स, दीपक स्वीट्स सहित कई मिठाइयों की दुकानों की जांच की गयी. मौके पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर अजीत कुमार, सेनेटरी सुपरवाइजर अशफाक अंसारी, रंधीर कपूर समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola