पीवीटीजी परिवारों को समय पर मिले राशन: डीसी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पीवीटीजी परिवारों को समय पर मिले राशन: डीसी

जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में किये गये कार्यों की जानकारी ली. वहीं लक्ष्य के अनुरूप समय पर कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. बैठक में राशन वितरण, आधार सीडिंग, डुप्लीकेट राशन कार्ड संबंधित प्रखंडवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उपायुक्त ने एनएफएसए के तहत फरवरी और मार्च में जिले में किये गये खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली, वहीं लक्ष्य के अनुकूल काम नहीं कर पानेवाले प्रखंडों पर नाराजगी जताते हुए खाद्य वितरण के कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा को निर्देश दिया कि खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण समय पर कराना सुनिश्चित करें. कहा कि जाे निष्क्रिय राशन कार्ड हैं और लंबे समय से राशन का उठाव नहीं किया हो, वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके राशन कार्ड को रद्द करें. जिले में पीवीटीजी परिवारों को डाकिया योजना से दी जानेवाली राशन संबंधित समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पीवीटीजी परिवारों को समय पर और शत प्रतिशत डाकिया योजना का लाभ मिले. सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत सभी लाभुकों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने का निर्देश दिया है. बैठक सभी एमओ और कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola