मृतक के आश्रितों की जिप सदस्य ने की आर्थिक मदद

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मृतक के आश्रितों की जिप सदस्य ने की आर्थिक मदद

बरवाडीह पश्चिमी के जिप सदस्य संतोषी शेखर ने सड़क हादसे के शिकार मंजीत राम के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है.

विज्ञापन

बेतला. बरवाडीह पश्चिमी के जिप सदस्य संतोषी शेखर ने सड़क हादसे के शिकार मंजीत राम के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है. ज्ञात हो कि गत 19 अप्रैल को बेतला पंचायत क्षेत्र के पोखरीखुर्द निवासी मंजीत राम की मौत बरवाडीह-कुटमू चौक पर कुल्ही नाला के समीप बाइक दुर्घटना में हो गयी थी. घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत हो से घर पर दुख का पहाड़ टूट गया. जानकारी मिलने पर जिप सदस्य संतोषी शहर ने इसकी जानकारी विधायक रामचंद्र सिंह को दी. विधायक की पहल पर 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद पहुंचायी गयी. जिप सदस्य ने सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया. मृतक के तीनों बच्चों की पढ़ाई में मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola