नौकरी-मुआवजा की मांग को लेकर 19वें दिन भी विस्थापित-प्रभावितों का धरना जारी

Updated:
विज्ञापन
नौकरी-मुआवजा की मांग को लेकर 19वें दिन भी विस्थापित-प्रभावितों का धरना जारी

नौकरी-मुआवजा की मांग को लेकर 19वें दिन भी विस्थापित-प्रभावितों का धरना जारी

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड़ कोलियरी परिसर में विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों का नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर चल रहा धरना 19वें दिन भी जारी रहा. विस्थापित-प्रभावित समिति के रोशन कुमार यादव ने बताया कि सीसीएल स्थानीय विस्थापितों के साथ शोषण कर रही है. सीसीएल की यह कोलियरी खुले करीब 35 वर्ष हो गए, पर आज तक कई विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा नहीं मिला है. कंपनी द्वारा विस्थापित-प्रभावित गांव में कोई सुविधा नहीं दी गयी है. स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधा भी नहीं मिलती. हाल के दिनों में सीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी ने मिलीभगत कर कोयले में बैंड पत्थर मिलाकर कोयले की गुणवता को खराब कर दिया है. आउटसोर्सिंग कंपनी व सीसीएल की मिलीभगत से यहां हाईवा चलाने की कोशिश जारी है, यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि तेतरियाखांड़ कोलियरी में करीब सात सौ ट्रक मालिकों का रोजगार का साधन ट्रक है. अगर यहां हाईवा चलाया जायेगा तो ट्रक मालिक के रोजगार पर डाका डाला जायेगा. हकमारी से बचने के लिये सभी विस्थापित-प्रभावित एकजुट होकर आंदोलन कर रहे है. स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर यहां हाइवा का परिचालन नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर दिलीप यादव, काली यादव, जगदीश यादव, रविंद्र यादव, मंटू साव, रवि यादव, संतोष यादव, जगन्नाथ यादव, तिवारी यादव, तिलकधारी साव, अजय चौधरी, बाली यादव, दीपू गुप्ता, नामेश्वर गुप्ता, मो शमीम बुलेट, मो पप्पू, महेंद्र भुईया, पंकज सिन्हा, अजित कुमार, अर्जुन साव, संजय यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola