पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने का निर्देश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 18 Feb 2026 9:52 PM

विज्ञापन

पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह रेस हो गया है. बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें चुनाव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, कार्मिक प्रतिनियोजन और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गयी. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है. मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का होगा पुख्ता इंतजाम : समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (एएमएफ) की स्थिति पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैंप और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. इसके अलावा, आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन, वाहन व्यवस्था और मतदान सामग्रियों के वितरण की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. सभी कोषांग समन्वय के साथ कार्य करें : डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कोषांग नियमित रूप से अपनी प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. यदि किसी स्तर पर कोई समस्या आती है, तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये. प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को सजग रहने को कहा. बैठक में मौजूद लोग : मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता (एसी) रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola