गोठगांव पल्ली में पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गोठगांव पल्ली में पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम

प्रखंड मुख्यालय के गोठगांव स्थित पल्ली वासियों ने उपयजक अब्रोस नगेशिया का पुरोहिताभिषेक धूमधाम से संपन्न कराया.

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय के गोठगांव स्थित पल्ली वासियों ने उपयजक अब्रोस नगेशिया का पुरोहिताभिषेक धूमधाम से संपन्न कराया. गांव के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पल्ली में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल शुरू हो गयी थी. सुबह सात बजे पल्ली के माता-पिता और भाई-बहन डिकन एम्ब्रोस नगेशिया का नृत्य के साथ स्वागत कर��े लाया गया. मिस्सा पूजा के बाद डिकन एम्ब्रोस नगेशिया को बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास की ओर से पुरोहित अभिषेक कराया गया. मिस्सा पूजा के समारोह में करीब 60 पुरोहित 100 धर्म बहनें और काफी संख्या विश्वासी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola