महुआडांड़ में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
महुआडांड़ में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

होली त्योहार के मौके पर शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है. गुरुवार की शाम डीएसपी शिवपूजन बहेलिया के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

विज्ञापन

महुआडांड़. होली त्योहार के मौके पर शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है. गुरुवार की शाम डीएसपी शिवपूजन बहेलिया के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान सीओ सह बीडीओ संतोष बैठा व थाना प्रभारी इंद्रदेव राजवार के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर शास्त्री चौक, गांधी चौक, डीपाटोली, रामपुर व बिरसा चौक समेत कई प्रमुख मार्गों से गुजरा. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से होली पर्व को सद्भावना के साथ मनाने की अपील की. डीएसपी ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. इसे आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा. फ्लैग मार्च में पुलिस के जवान और आइआरबी के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola