पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पिपरवार पुलिस के सहयोग से टीएसपीसी के उग्रवादी कौलेश्वर गंझू व सीटन गंझू के घर पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया.
बालूमाथ. पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पिपरवार पुलिस के सहयोग से टीएसपीसी के उग्रवादी कौलेश्वर गंझू व सीटन गंझू के घर पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया. सब इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय ने बताया कि टीएसपीसी उग्रवादी कौलेश्वर गंझू उर्फ मिथुन व सीटन गंझू (ग्राम सिदालु, पिपरवार) के विरुद्ध बालूमाथ थाना में कांड संख्या 102/21 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. पुलिस को दोनों की लंबे समय से तलाश है. उक्त दोनों उग्रवादी सरेंडर नहीं कर रहे है. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर जाकर इश्तेहार चिपकाया गया है. अगर ये लोग न्यायालय का आदेश नहीं मानते हैं, तो पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर बालूमाथ व पिपरवार थाना के सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










