फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी आगे की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

इश्तेहार चिपकाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

लातेहार पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर फरार अभियुक्त राहुल सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया। आत्मसमर्पण न करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

विज्ञापन

बारियातू,लातेहार: स्थानीय पुलिस ने लातेहार न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को चंदवा थाना के सहयोग से चेटर गांव में फरार आरोपी राहुल सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 39/2025 के अप्राथमिकी अभियुक्त चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ राहुल जी, पिता कौलेश्वर सिंह के विरुद्ध बुधवार को लातेहार न्यायालय से इश्तेहार निर्गत किया गया था. चंदवा थाना के सहयोग से इश्तेहार का विधिवत तामिला कराया गया. आरोपी के घर समेत सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया गया.

यह भी पढ़ें : दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, 15 विद्यार्थियों के बीच व्हीलचेयर और बैसाखी समेत अन्य सामग्री वितरित

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर राजकिशोर प्रसाद समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola