दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, 15 विद्यार्थियों के बीच व्हीलचेयर और बैसाखी समेत अन्य सामग्री वितरित
उपस्थित बच्चे | Prabhat Khabar Network
बारियातू के प्रखंड संसाधन केंद्र में समावेशी शिक्षा के तहत 15 दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर, बैसाखी और अन्य जरूरी उपकरण वितरित किए गए।
बारियातू,लातेहार: प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में संचालित प्रखंड संसाधन केंद्र में समावेशी शिक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित की गयी. इस दौरान दिव्यांग बच्चों के बीच आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.
आपके शहर में
शिविर में जिला से पहुंचे पदाधिकारियों एवं संसाधन केंद्र के कर्मियों ने चयनित 15 दिव्यांग बच्चों के बीच व्हीलचेयर, रोलेटर, बैसाखी, सीपी चेयर, कैलिपर (जूता) और टीएलएम किट समेत अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किये.
यह भी पढ़ें : बेलवाड़ी से देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा गांव
प्रखंड संसाधन केंद्र के टेक्नीशियन कालीचरण ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रभारियों को सूचित कर तीन से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी गयी थी. इसके आधार पर 15 दिव्यांग विद्यार्थियों का चयन किया गया. सभी चयनित बच्चों के नाम जिला को भेजे गये थे. इसके बाद विद्यालय परिसर में शिविर आयोजित कर बच्चों के बीच आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया.
मौके पर प्रिया वर्मा, सोनाली सिंह, अंकित सिंह, बीपीओ वीरेंद्र भगत, प्रकाश कुमार और संजीव कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए