शिशु वाटिका के बच्चों ने किया रेलवे स्टेशन का भ्रमण, स्टेशन की कार्यप्रणाली को करीब से जाना
रेलवे स्टेशन पर बच्चे | Prabhat Khabar Network
लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर ट्रेन और स्टेशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। सुरक्षा के नियमों की भी जानकारी दी गई।
लातेहार: शहर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के शिशु वाटिका के बच्चों को गुरुवार को रेलवे स्टेशन का भ्रमण कराया गया. कक्षा नर्सरी के बच्चों ने रेलवे स्टेशन की विभिन्न गतिविधियों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली.
आपके शहर में
प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि बच्चों को देश-दुनिया की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराने के लिए समय-समय पर इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
शिशु वाटिका की सह प्रमुख शिल्पा कुमारी एवं मनीषा कुमारी की देखरेख में बच्चों ने स्टेशन मास्टर के कामकाज, टिकट बुकिंग काउंटर, सिग्नल, गुड्स ट्रेन और पैसेंजर ट्रेन समेत अन्य गतिविधियों को करीब से देखा. ट्रेनों की आवाजाही देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए.
इस दौरान बच्चों को रेलवे सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी. उन्हें बताया गया कि बिना टिकट यात्रा नहीं करनी चाहिए. रेलवे पटरी को निर्धारित फुट ओवरब्रिज से ही पार करना चाहिए और सीधे पटरी पर नहीं जाना चाहिए. छोटे बच्चों को हमेशा अपने अभिभावकों के साथ रहना चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु को नहीं छूना चाहिए. आवश्यकता पड़ने पर रेलवे पुलिस की सहायता लेने की जानकारी भी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए