राष्ट्रीय लोक अदालत और 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान की सफलता को लेकर बैठक, मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित पीडीजे व अन्य | Prabhat Khabar Network

लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत और 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान 3.0 की सफलता के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की महत्वपूर्ण बैठक।

विज्ञापन

लातेहार: आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत और एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 90 दिवसीय ‘मीडिएशन फॉर नेशन 3.0’ अभियान की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिक से अधिक वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिन्हित करने, नोटिस तामिला कराने और प्री-कॉन्सिलिएशन सिटिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी मामलों, बैंक ऋण, बिजली बिल और वैवाहिक विवादों से संबंधित मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक नोटिस तामिला कराने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें : शिशु वाटिका के बच्चों ने किया रेलवे स्टेशन का भ्रमण, स्टेशन की कार्यप्रणाली को करीब से जाना

30 सितंबर तक वाद होंगे सूचीबद्ध

‘मीडिएशन फॉर नेशन 3.0’ अभियान के तहत एक अगस्त से 30 सितंबर तक वादों को सूचीबद्ध किया जायेगा. इस दौरान वादकारियों को नोटिस तामिला कराकर मध्यस्थता केंद्र में आने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. इसके बाद एक अक्टूबर से 30 दिसंबर तक विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जायेगा.

शेषनाथ सिंह ने सभी पदाधिकारियों से आगामी लोक अदालत और 90 दिवसीय ‘मीडिएशन फॉर नेशन 3.0’ अभियान को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोगों को आपसी विवाद बातचीत के माध्यम से सुलझाने के लिए प्रेरित किया जाए.

बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुनील दत्ता द्विवेदी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय दीपक कुमार, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा और प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola