कृषि और पशुपालन योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, पात्र लाभुकों को समय पर लाभ देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

लातेहार उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन और गव्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। किसानों को समय पर लाभ देने और योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं सहकारिता विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान वर्षापात की स्थिति, बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना वर्ष 2026-27 की प्रगति, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा सॉयल हेल्थ एवं फर्टिलिटी कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा समेत अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गयी.

पशुधन विकास योजना के लाभुकों को समय पर मिले लाभ

पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों के बीच पशु वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा.

उपायुक्त ने पशुओं के नियमित टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति बढ़ाने तथा पशुपालकों के बीच अधिकाधिक जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया.

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola