बेलवाड़ी से देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा गांव

Updated:
विज्ञापन

कावंरियो का जत्था | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ के बेलवाड़ी गांव से कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पूजा कर बोल बम के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की।

विज्ञापन

बालूमाथ,लातेहार: प्रखंड के बेलवाड़ी गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर रवाना हुआ. देवघर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बेलवाड़ीह स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद निजी वाहनों से बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेलवाड़ी निवासी संतोष यादव ने बताया कि गांव से प्रत्येक वर्ष कांवरियों का जत्था देवघर जाता है. पिछले 10 वर्षों से यह सिलसिला लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें : खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का जनजागरूकता अभियान, ढोल-मांदर की थाप पर ग्रामीणों को किया जागरूक

देवघर जाने वालों में संतोष यादव, बबलू यादव, रामलाल तुरी, महादेव यादव, सहदेव यादव, महावीर यादव, पूनिया देवी, रीना देवी, सुमिता देवी, सोनमती देवी, संदीप यादव, विकास यादव समेत कई श्रद्धालु शामिल हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola