ePaper

बेतला में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कव्वाली में रात भर झूमते रहे लोग

Updated at : 20 Nov 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
बेतला में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कव्वाली में रात भर झूमते रहे लोग

बेतला में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कव्वाली में रात भर झूमते रहे लोग

विज्ञापन

बेतला़ झारखंड स्थापना के सिल्वर जुबली के मौके पर बेतला के अखरा में कव्वाली का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, प्रदीप बालमुचू व विधायक रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड स्थापना के 25 वर्ष बीत चुके हैं इसलिए इस वर्ष पूरे राज्य में खुशहाली लाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है. इस वर्ष के सिल्वर जुबली को ऐतिहासिक बनाने का काम किया जा रहा है. वहीं, डॉ अंसारी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी भाईचारा और पहचान को बढ़ावा देते हैं. इससे टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना विकासित होती है. वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोगों में समरसता बनी रहे इसमें संगीत का काफी महत्व है. संगीत लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करता है. विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में प्रमंडल स्तरीय इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने से लोग अभिभूत हैं. उनका प्रयास है कि स्थापना दिवस पर इसकी स्मृति को यादगार बनाया जाये. कार्यक्रम के दौरान मुंबई से पहुंचे हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल अनीस साबरी ने कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत से की. उन्होंने अपने गीत बहती है यह प्रेम की गंगा बहने दो, क्यों करते हो देश में दंगा रहने दो, लाल-हरे रंगों में हमको मत बांटो, छत के ऊपर एक तिरंगा रहने दो गाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी. इसके बाद उन्होंने अपने मशहूर गीत शीशा टूटे गुल मच जाये, दिल टूटे आवाज न आये, सांप डसे तो दोस्त बचाये, दोस्त डसे तो कौन बचाये गाकर लोगों को झुमने पर विवश कर दिया. सलमान अली ने भी अपनी गीतों और सूफी से लोगों को काफी प्रभावित किया. उन्होंने आशिकी का गम है पिये जा रहे हैं, तेरा नाम लेकर हम जिये जा रहे हैं से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के लिए गाये अपने गीत आवारा दिल मेरा, मेरा दिल तुझको ही ढूंढता है गाकर भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम का संचालन नसीम अंसारी ने किया. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola