राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड-बिहार-बंगाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, टीम ने जीते 14 पदक
सफल बच्चे व शिक्षक | Prabhat Khabar Network
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पटना संभाग के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
लातेहार: सदर प्रखंड में संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के नेतृत्व में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 24 विद्यार्थियों ने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. 17 से 19 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने दो स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान हासिल किया.
आपके शहर में
टीम के मैनेजर कमलेश कुमार मिश्र थे. वहीं कोच के रूप में नवोदय विद्यालय कैमूर के खेल शिक्षक शिव शंकर यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय नवादा के खेल शिक्षक राजेश कुमार सिंह और नवोदय विद्यालय लातेहार के खेल शिक्षक रवि रंजन कुमार शामिल थे. टीम के कप्तान जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के कक्षा 11वीं के छात्र कुमार सूर्यकृत थे.
यह भी पढ़ें : विद्यार्थियों को दिलायी नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने का दिया संदेश
प्रभारी प्राचार्य रामायण पासवान के मार्गदर्शन में पटना संभाग की राष्ट्रीय कुश्ती टीम 12 अगस्त 2026 को लातेहार से रवाना हुई थी.
हिमांशु और अफीफ ने जीता स्वर्ण
प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार और अफीफ सारिम ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं सुजीत कुमार रवि, सुमन कुमार भोक्ता, अंकित कुमार यादव और मिथलेश कुमार ने रजत पदक जीते. टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए.
सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए