विद्यार्थियों को दिलायी नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते लोग | Prabhat Khabar Network

चंदवा के विभिन्न विद्यालयों में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

चंदवा,लातेहार: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से दादी प्रकाशमनी जी की स्मृति में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसी अभियान के तहत विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा की बहन बीके गुड़िया और भाई चंद्र सिंह ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभियान के तहत परियोजना उच्च विद्यालय, शासन प्लस टू उच्च विद्यालय, ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय समेत कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अनुशासन के साथ जीवन जीने की अपील की गयी.

यह भी पढ़ें : झपकी आने से अनियंत्रित हुआ कोयला लदा हाईवा, घर के पास जाकर रुका

अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है. उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola